बिहार में मानसून एक्टिव है। अगले 6 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से पूर्णिया के रूपौली, बायसी और अमौर में नदियां उफान पर है। कोसी में पानी बढ़ने से रूपौली से होकर गुजरने वाली विजय कोसी उफान पर है। जिससे नदी से लगे 6 गांव टापू में तब्दील हो चुके। कांप से अंझड़ी जाने वाली मुख्य सड़क के ऊप से करीब 3 फीट पानी बह रहा है।
वहीं, अमौर में कनकई, महानंदा, परमान और बकरा नदी से 15 से अधिक गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं 20 गांव में कटाव का खतरा मंडरा रहा है। 5 हजार की आबादी वाले मालोपाडा तेलंगा गांव में बीते 7 दिनों में करीब 10 घर महानंदा में समा चुके हैं।
मुंगेर में बाढ़ जैसे हालात हैं। वार्निंग लेबल 38.33 को पार कर गंगा अभी 38.65 मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 39.33 मीटर पर है। वहीं, दरभंगा में निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्सन तेज धार में बह गया। सोमवार की रात बिरौल से समस्तीपुर जा रहा ट्रैक्टर टूटे डायवर्सन में फंस गया। करीब 30 मिनट के बाद चालक को निकाल जा सका।