गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बतरदे में जन सुराज विचार मंच के तत्वावधान में बुद्धिजीवियों एवं महिलाओं की बैठक राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि राजद और जदयू की लगातार की सरकारों से लोग उब चुके हैं और स्वेच्छा से जन सुराज की तरफ बढ़ते चले जा रहे हैं।
मौके पर जन सुराज विचार मंच के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्य प्रकाश ने कहा कि बिहार में बदलाव के पूर्णकालिक संदेश हैं और 2025 विधानसभा चुनाव इसका गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि केवल पालिटिकल बातों से लोगों का भला नहीं हो सकता, इसके लिए प्रैक्टिकल होना भी जरूरी है। इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चौंतीस सालों की सरकारों में बिहार ठहर गया है और लोगों के लिए विकास एक स्वप्न बन गया। प्रशांत किशोर की आंधी चली है और बिहार बदलाव के लिए करवटें मार रहा है।

बताते चलें कि पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनका जन सुराज अभियान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा और अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
रोहिणी आचार्य के सवाल पर मीडिया पर भड़क गये जेडीयू नेता… बोले- आप लोग एक ही न्यूज़ चलाते रहते हैं