बंगाल में रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा की गई है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमलावर दिखें। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी का दिन है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद दूंगा जो लोग कल तक मंदिरों में जाने से कतराते थे। वह कोर्ट पर आज जनेऊ पहनने लगे, त्रिपुंड चन्दन लगाने लगे है। जो ममता बनर्जी मुसलमान के लिए रेड कारपेट बिछाती थे। आज वह सरकारी छुट्टी देने की घोषणा की है। जिस दिन हिंदू एक जुट होगा पूरे भारत में हमें सम्मान मिलेगा, ममता बनर्जी क्या पूरा राजनीतिक दल नतमस्तक होगा। आपको बताते चले की ममता बनर्जी ने बंगाल में रामनवमी के दिन सरकारी छुट्टी देने की घोषणा की है।
AIMIM ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को लिखा पत्र.. महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी...