बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में विशेष निगरानी टीम ने बिहार पुल निर्माण निगम के भागलपुर में कार्यरत कार्यपालक अभियंता के घर में छापा मारा है। कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा पर आरोप है कि आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित किया है। कार्यपालक अभियंता के जोग्सर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित आवास पर छापेमारी में नोटों के बंडल से भरा दो ब्रीफकेश बरामद हुआ है। छापेमारी में भारी मात्रा में जेवर भी बरामद किया गया है। छापेमारी के बाद पुल निर्माण निगम विभाग के कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल विशेष निगरानी इकाई की टीम अवैध सम्पति सहित कागजातों को खंगालने में जुटी है।
शशि थरूर के बयानों से कांग्रेस में हड़कंप, आलाकमान ने दी सख्त हिदायत
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में...