रांची: बीती रात भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा की मौत के बाद उनके पैतृक गांव उलिहातू में मातम पसरा हुआ है। मंगल के परिजन अपने बेटे के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा अपनी पत्नी और भतीजों के साथ गांव में मौजूद हैं। बता दें कि सुखराम मुंडा का घर बिरसा ओड़ा के पास ही है। सुखराम मुंडा के सबसे बड़े पुत्र मंगल मुंडा थे, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग नके घर पहुंचने लगे. मंगल मुंडा के पिता सुखराम मुंडा, मां लखिमनी देवी, चाचा बुधराम मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया है कि गांव में आदिवासी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगल मुंडा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि “भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। उनका जाना न केवल उनके परिवार बल्कि झारखंड के आदिवासी समाज के लिए भी क्षति है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें , ॐ शांति”।
वड़ोदरा में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं, कई मरे.. रोहिणी आचार्य ने कहा- भ्रष्टाचार का गुजरात मॉडल
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज मंगलवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर...