रांची: विशेषाधिकार समिति के नए कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है इसके साथ ही सांसद दीपक प्रकाश को इस समीति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बता दें राज्यसभा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है। दीपक प्रकाश को राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्यसभा में नयी जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई दी है।
डोडा की खाई में बुझा बिहार का वीर सितारा: भोजपुर के हरे राम कुंवर की शहादत से गांव से कश्मीर तक शोक
Hare Ram Kunwar martyr: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए भीषण हादसे ने बिहार के भोजपुर जिले...




















