केंद्र सरकार अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट (ACC) ने 18 अधिकारियों के नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। 31 अगस्त को जारी हुई इस अधिसूचना में बिहार कैडर के दो आईएएस अधिकारी हैं। दोनों आईएएस 1992 बैच के हैं। इसमें पहला नाम बिहार सरकार में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणिश चावला का है। उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सिविल एविएशन डिपार्टमेंट में कार्यरत चंचल कुमार को मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
बिहार में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 39 विषयों में 2707 की अनुशंसा
पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने अब तक 39 विषयों में 2707 सहायक प्राध्यापकों की अनुशंसा कर सरकार को...