महाराष्ट्र की परम पराजय के बाद इंडी गठबंधन के तमाम साथियों का कांग्रेस से मोह भंग होता दिख रहा है। इंडिया गठबंधन के अधिकांश सदस्य-दल अब राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस की बजाय ममता बनर्जी में आस्था जताने को आतुर हैं। कहा जा रहा है कि मोदी से टक्कर लेने की हिम्मत सिर्फ़ ममता में है। शरद पवार और लालू यादव के साथ साथ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के अलावा YSRCP का भी ममता बनर्जी के सपोर्ट में आ जाना खास मायने रखता है।
बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लो… प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा के किस्से सुना मोदी सरकार को घेरा
INDIA गठबंधन के प्रमुख के तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम सुझाए जाने पर TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, INDIA गठबंधन बैठकर इस पर चर्चा करेगी। वे सबसे वरिष्ठ हैं। सात बार संसद रह चुकी हैं ये उनका मुख्यमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल चल रहा है, वे चार बार केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। इस बारे में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस द्वारा यह कहे जाने पर कि तृणमूल क्षेत्रीय पार्टी है, इस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी भी पार्टी को छोटा नहीं समझना चाहिए। यही गलती बीजेपी करती है। यही कांग्रेस भी करती है। जितना भी इंडिया अलायंस है सब बीजेपी के खिलाफ जीतकर आया है। TMC INDIA गठबंधन में एकमात्र पार्टी है जिसने भाजपा को भी हराया और कांग्रेस को भी हराया है।” जनता के वोट से जीतकर आया है, उसे छोटा समझना सही नहीं।
एडविना को लिखे नेहरू के लेटर अब सोनिया गांधी के पास? पीएम म्यूजियम ने मांगे वापस
उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह पार्टी तोड़ती है. सरकार बदलना, खरीददारी करना बीजेपी का काम है. सभी पार्टियों के लोग बगावत करके भाजपा में जाते हैं, लेकिन TMC एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बीजेपी के नेता आते हैं और उप चुनाव में पार्टी के सिंबल पर चुनाव भी जीतते हैं। तृणमूल का स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा है।