पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। सहरसा में उन्होंने कहा कि जबसे एनडीए की सरकार बदली है तबसे हमलोग लगातार कह रहे है कि बिहार में पुनः जंगलराज आ गया है। इससे बड़ा जंगलराज का उदाहरण नही हो सकता है कि राजधानी हेडक्वार्टर में मुख्यमंत्री के नाक के नीचे लगातार आगजनी हो रही है। मीडिया पूछे तो बोलेंगे हमको पता नही। गृह मंत्रालय उनके पास है, पूरा राज्य उनके नीचे, लेकिन उनको खबर कभी पता नही रहता है कि बिहार में क्या हो रहा है।
उद्योगपति बिहार छोड़कर भाग रहे
नीरज कुमार बब्लू ने लगातार घट रही घटनाओं का जीक्र किया। बताया कि छपरा में तीन लोगों को मार दिया, समस्तीपुर में गोली मारा गया, सुपौल में गोली मार दिया गया, सुपौल में एक की डेथ हो गई है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था गिर गया है। मुख्यमंत्री समाधान यात्रा करते हैं, पहले लॉ एंड ऑर्डर का समाधान करें न। उद्योग लगाने वाले बिहार छोड़कर भाग रहे है। एनडीए की सरकार में देशभर से उद्योग लगाने वालों को लाया गया। अब सारे छोड़कर भाग रहे है। ये दुर्दशा बिहार की हो गई है। स्थिति ऐसी है कि अब आमजन भी भाग रहे है।