केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का नेता बताया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि वे जॉर्ज सोरोस के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह करते हैं। जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस की भाषा बोलते हैं। जॉर्ज सोरोस उन लोगों को फंड देते हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस को है नीतीश कुमार पर भरोसा, दूसरों का हाल दिखा बेहाल करने की नीति
भाजपा नेता के इस आरोप पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जब तक तथ्य सामने नहीं आ जाते तब तक इस पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं है। कोई भी मामला जब सार्वजनिक रूप से सामने आ जाये तभी किसी पर आरोप लगा सकते हैं।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
वहीं नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि ये ठीक नहीं है। किसी पर भी ऐसा आरोप लगा देना कि वह देश विरोधी काम में लगा है सही नहीं है। कांग्रेस देश की सबसे पुराणी पार्टी है। देश के विकास के लिए कांग्रेस ने भी बहुत काम किये हैं। किसानों और गरीबों के लिए कांग्रेस ने कई योजनायें चलाई है। देश की आजादी में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। ऐसी पार्टी पर एंटी नेशनल होने का आरोप लगाना गलत है। कांग्रेस किसी दूसरी पार्टी और विचारधारा का विरोध करती है वह अलग बात है।