बिहार के सभी सरकारी कार्यालयों में अब हर शुक्रवार को आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जिला मुख्यालय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर सरकारी अधिकारी और पदाधिकारी जनता दरबार लगाएंगे। इससे जुड़ा आदेश मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने गुरुवार को जारी किया है।
मुख्यमंत्री भी हर माह 3 दिन लगाते हैं जनता दरबार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर महीने तीन दिन जनता दरबार लगाते हैं। यह सोमवार को लगता है। विशेष परिस्थिति में यह स्थगित हो जाता है। अभी बिहार विधानमंडल सत्र के चलते जनता दरबार नहीं लग सका था। प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री अलग-अलग विभाग से जुड़ी जन समस्याओं को सुनते हैं। उस दौरान उस विभाग के तमाम वरीय अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहते हैं।
यह भी पढ़ें : Muzaffarpur: अजान पर विवादित बयान दिए मंत्री, मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने रोक की मांग