पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर से अपनी अजीब सी हरकत के लिए चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह बापू सभागार में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कर गए. जिसकी वजह से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही बिहार के डीजीपी आलोक राज को हाथ जोड़ने लगे।
डीजीपी को हाथ जोड़कर कहा जल्द पूरा कराएं नियुक्ति
उन्होंने डीजीपी आलोक राज को मंच से हाथ जोड़ते हुए यह अपील की कि 6 महीने के भीतर बची हुई तमाम नियुक्ति का काम पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी आलोक राज को हाथ जोड़ा और कहा “बोलिए करिएगा ना!” उन्होंने डीजीपी आलोक राज को माइक पर आकर बोलने के लिए कहा। उन्होंने आलोक राज को इशारों में हाथ से बुलाया, कहा यहां पर आकर बोलिए ना! इसके बाद आलोक राज ने अपनी ही जगह पर खड़े होकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तमाम आदेशों और निर्दोषों का पालन किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि तमाम पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका धन्यवाद किया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 7 की मौत; इसमें से 3 बिहारी
बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति के कार्यक्रम को पूरा कर लेना चाहते हैं। इस लिए उन्होंने बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान डीजीपी आलोक राज से हाथ जोड़कर निवेदन किया। उन्होंने कहा कि 6 महीने के भीतर नियुक्तियां की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इससे पुलिसकर्मियों को सुविधा होगी। लोगों को नौकरी मिलेगी और महिलाओं की पुलिस भागीदारी बढ़ेगी। आज 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।