बिहार विधानमंडल (Bihar Legislature) के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। वहीं आज यानि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। ऐसे में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में भी महिला दिवस का असर दिख रहा है। विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची महिला विधायकों का स्वागत फूलों के साथ किया गया। वहीं पुरुष विधायकों ने फूलों के साथ महिला विधायकों स्वागत किया उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। महिला दिवस के बहाने अब राजनीति भी तेज हो गई है।
33% महिला का अधिकार
महिला दिवस के मौके पर वाम दल ने मांग किया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार गंभीर हो। आज इसी मुद्दे को लेकर बिहार विधान सभा के बाहर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने विधानसभा में महिला लॉबी का निर्माण करने की बात कही। वहीं सभी पार्टी के महिलाओं ने एकता दिखाते हुए मांग किया कि लोकसभा और विधाननसभा में 33% जो महिला का अधिकार है वह मिले।

33% जो महिला का अधिकार
वहीं सीपीआई विधायक महबूब आलम ने कहा कि नीतीश कुमार के संरक्षण में बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों का शोषण हुआ हत्या हुई उसके बाद भी नीतीश सरकार चौकस नहीं हुई है। गाय घाट की बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है आज बिहार में श्रमिक वर्ग की महिलाओं का हाथ पैर बाँध कर सजा दी जा रही। इसलिए हम नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि अन्तराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महिला मुक्ति के लिए महिला सशक्तिकरण करने के लिए नीतीश कुमार ईमानदार हो। नीतीश 33% जो महिला का अधिकार लगाते हुए कहा कि महिला के दक्षता का सम्मान होना चाहिए। आशा रसोईयों को उचित मानदेय देने होगा।