RANCHI : समायोजन की मांग को लेकर पिछले 50 दिनों से आंदोलनरत पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का गुस्सा फूट पड़ा। आज रांची की सड़कों पर संघ के लोग उतरे और मोरहाबादी में जमा हुए। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जुटे राज्य के विभिन्न जिलों से आए पंचायत सचिवालय सेवक संघ कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर को निकले। लेकिन प्रशासन द्वारा अंदोलनरत कर्मचारियों को मोरहाबादी में ही रोक दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद सभी कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता या फिर आज कोई निर्णायक वार्ता नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
संघ की ये है मांगें
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करें
- स्वयं सेवकों की सेवा स्थायी की जाए
- नियमित मानदेय लागू किया जाए
- स्वयं सेवकों का समायोजन किया जाए
- संघ का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए