JAMSHEDPUR: डायन प्रथा उन्मूलन के लिए काम करने वाली पद्मश्री छुटनी महतो को पैरालिसिस का अटैक हुआ है। इससे उनके चेहरे का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस गांव की रहनेवाली छुटनी के अटैक की जानकारी पाकर मंत्री चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सह झामुमो अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो उनके घर गये और इलाज की पूरी व्यवस्था की। डॉ शुभेंदु महतो ने बताया कि इस विषय पर मंत्री चंपई सोरेन की पहल पर जिले के डीसी अरवा राजकमल से भी बातचीत हुई है। बुधवार को छुटनी को टीएमएच में भर्ती करवाया जायेगा। डॉBशुभेंदु ने बताया कि छुटनी महतो के बेटे की नजर चेहरे पर पड़ी थी। इसके बाद पता चला कि उसे पैरालिलिस का अटैक आया है।
Chirag Paswan का बड़ा चुनावी संकेत – क्या BJP गठबंधन से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में सियासी गर्मी तेज़ हो गई है। इस बार चर्चा के...