JAMSHEDPUR: डायन प्रथा उन्मूलन के लिए काम करने वाली पद्मश्री छुटनी महतो को पैरालिसिस का अटैक हुआ है। इससे उनके चेहरे का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस गांव की रहनेवाली छुटनी के अटैक की जानकारी पाकर मंत्री चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सह झामुमो अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो उनके घर गये और इलाज की पूरी व्यवस्था की। डॉ शुभेंदु महतो ने बताया कि इस विषय पर मंत्री चंपई सोरेन की पहल पर जिले के डीसी अरवा राजकमल से भी बातचीत हुई है। बुधवार को छुटनी को टीएमएच में भर्ती करवाया जायेगा। डॉBशुभेंदु ने बताया कि छुटनी महतो के बेटे की नजर चेहरे पर पड़ी थी। इसके बाद पता चला कि उसे पैरालिलिस का अटैक आया है।
शशि थरूर के बयानों से कांग्रेस में हड़कंप, आलाकमान ने दी सख्त हिदायत
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में...