चुनाव से पहले आरएलजेपी(रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री रहे पशुपति कुमार पारस ने नया सियासी राग छेड़ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पारस ने एनडीए छोड़ दिया और अब वे महागठबंधन में शामिल हैं। लेकिन उन्होंने कहा है कि राम विलास पासवान के बेटे और उनके भतीजा चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।
अमेरिकी सिक्के पर नजर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, देश के 250वीं वर्षगांठ पर होगा जारी
पशुपति कुमार पारस ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि चिराग पासवान उनके भतीजा हैं। परिवार के सदस्य हैं। फैमिली का कोई सदस्य सीएम बने तो खुशी की बात है। चिगार सीएम बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी। लेकिन किसी को जनता ही सीएम या कुछ भी बनाती है। जनता के हाथ में सुप्रीम पावर है। बिहार की जनता राजनीतिक तौर पर सजग और जागरुक है। कोई फैसला सोच समझकर लेती है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारे बताने से कुछ नहीं होगा बिहार की जनता बताएगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा SIR के बाद वोटर लिस्ट प्रकाशित होने पर गंगाजल की तरह शुद्ध बताने पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जीतन राम मांझी अभी सरकार में है सरकार की बात करेंगे लेकिन राजनेताओं को निष्पक्ष होकर बोलना चाहिए। बिहार चुनाव से पहले आपने SIR क्यों नहीं कराया बिहार में लोकसभा का चुनाव हुआ विधानसभा का चुनाव हुआ उस समय चुनाव में मतदाता सूची सही था। एनडीए की स्थिति बिहार में सही नहीं है महागठबंधन के जो लोग हैं सामाजिक न्याय के लोग हैं एक साथ है।






















