पटना में घाटों के सौंदर्यीकरण की शुरुआत हो चुकी है। चूंकि आस्था का महापर्व छठ पूजा आने वाला है। अब घाटों की दीवारों पर खूबसूरत आकृतियां बननी शुरू हो गई है। बिहार की शान मधुबानी पेंटिंग से भी पटना के घाट के दीवारों निखारा जा रहा है। साथ ही घाटों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। अधिकारी खुद सभी घाटों पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे है। इन सभी कामों में नगर निगम भी काफी एक्टिव नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: CBSE ने शुरू किया ऑनलाइन संबद्धता पोर्टल, 10वीं और12वीं के लिए आवेदन शुरू
CCTV कैमरा का प्रबंध किया जा रहा है
वही दीवारों पर पेंटिंग कर रहे कारीगर के मुताबिक उन्हें नगर निगम द्वारा बुलाया गया है। पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घाटों का निरीक्षण किया था। साथ ही घाटों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश भी दिया था। जिसके लिए पटना स्मार्ट सिटी CCTV कैमरे का प्रबंध कर रही है। घाटों पर लेगें CCTV से मॉनिटरिंग की जाएगी।
दिवाली के छठे दिन से महापर्व की शुरुआत
बता दें कि आस्था का महापर्व छठ पूजा दिवाली के ठीक छठे दिन मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में दिवाली 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वही महापर्व का पहला दिन नहाय-खाए शुक्रवार 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दूसरे दिन खरना, जो शनिवार 29 अक्टूबर को है. तीसरा दिन रविवार 30 अक्टूबर को अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आखरी दिन सोमवार 31 अक्टूबर को उदीयमान सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा, साथ ही पारण भी किया जाएगा।