केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने RJD, कांग्रेस और महागठबंधन को भ्रष्टाचार का पर्याय करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता अब इनके झांसे में नहीं आएगी।
बिहार की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार का मतलब ही – RJD, महागठबंधन और कांग्रेस है। वो कितना भी भ्रम फैलाने की कोशिश कर लें, बिहार की जनता उनकी बात पर विश्वास करने वाली नहीं है।” बिहार में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। NDA लगातार महागठबंधन पर जंगलराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगा रहा है, जबकि विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और प्रवासी मजदूरों की बदहाली को मुद्दा बना रहा है।नित्यानंद राय का यह बयान NDA के चुनावी अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी-नीतीश की जोड़ी को बिहार की असली जरूरत बताया जा रहा है।






















