बिहार में पिछले दिनों सम्राट अशोक के जयंती के नाम पर खूब सियासत हुई। जिसे लेकर जदयू और बीजेपी आमने सामने आ गई थी। बीजेपी के द्वारा कल आठ अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई थी। वहीं आज जदयू सम्राट अशोक की जयंती मना रही है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल (Shri Krishna Memorial Hall) सभागार में जदयू द्वारा सम्राट अशोक की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जहां पार्टी के शीर्ष नेता भी मौजद थें। वहीं सीएम ने कहा कि जदयू ने सबसे पहले सम्राट अशोक की जयंती मनाने की शुरुआत की थी।
सम्राट अशोक की जयंती का कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य के अवसर पर साम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा सम्राट अशोक की जयंती का कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं था। सम्राट अशोक का अष्टमी से विशेष जुड़ाव था इसलिए उनके जयंती को आज मनाया जा रहा है। जयंती के दिन सरकारी छुट्टी बिहार सरकार ने घोषित की है। सीएम नीतीश ने कहा कि आज के दिन ही सम्राट अशोक की जयंती मनानी चाहिए इसलिए हम मना रहे हैं।
सीएम ने एमएलसी रिजल्ट पर जताया आश्चर्य
वहीं एमएलसी चुनाव परिणाम पर नीतीश कुमार ने कहा कि एमएलसी चुनाव आम जनता के वोट से नहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव होता है। इस चुनाव के रिजल्ट पर हमें भी आश्चर्य हो रहा है। हमारे उम्मीदवार जो जीत के लिए सुनिश्चित थें वह हार गए जिससे हमें आश्चर्य हो रहा है। इस चुनाव में कैसे कार्य होता है यह सबको पता ही है। पिछली बार हमारा आरजेडी के साथ गठबंधन था और बीजेपी को ज्यादा सीट पर जीत मिली थी।इस चुनाव का रूप ही अलग होता है। जो भी जीते हैं उन सभी को मेरी बधाई है।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोचहां उपचुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को मैं उपचुनाव के लिए जा रहा हूं। वहीं नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि एनडीए की उम्मीदवार बेबी कुमारी को बोचहां उपचुनाव में जीत मिलेगी।