पूर्णिया में तनिष्क शो रूम लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बिहार के अलग-अलग जिले से की गई है। पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि प्रशांत गौरव, सोनू झा, बिट्टू कुमार, अंकुश कुमार और शम्सी आनंद सहित 5 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। ये सभी शोरूम के अंदर प्रवेश कर लूट की घटना को अंजाम दिए थे।
वहीं सात लोगों की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी और कुल मिलाकर 12 लोग तनिष्क शोरूम लूट कांड में गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही जल्द ही लूटे गए सामान भी पूर्णिया पुलिस बरामद कर लेगी। पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, चेक बुक और अन्य सामग्री शामिल हैं।

सारण : रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा… होटल मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके अलावा पुलिस ने कई अन्य अपराधियों की पहचान की है, जो इस घटना में शामिल थे। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।