• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

संकट में घिरे हेमंत, लालू और नीतीश से लेंगे नसीहत या हेमंत का विकल्‍प सिर्फ हेमंत!

August 20, 2022
नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 उद्घाटन, राजगीर में शशि थरूर, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नालंदा विश्वविद्यालय कार्यक्रम, हिंदी साहित्य महोत्सव

Nalanda Literature Festival 2025: बिहार राज्यपाल और शशि थरूर ने किया उद्घाटन

December 21, 2025
कटिहार फलका फर्जी पुलिस मामला, नकली पुलिस बनकर छापेमारी, पुलिस चालक अमन कुमार गिरफ्तार, ग्रामीणों का बवाल कटिहार

कटिहार में कानून का चौंकाने वाला चेहरा.. छुट्टी पर गये पुलिसकर्मी ने बनायी ‘नकली पुलिस टीम’, रेड डालते पकड़ा गया

December 21, 2025
Samrat Chaudhary addressing Kushwaha Samaj in Patna, Kushwaha Kalyan Parishad Parivarik Milan Samaroh, Deepak Prakash Panchayati Raj Minister Speech, Kushwaha Samaj Sammelan Bihar

कुशवाहा समाज की एकजुटता का भव्य प्रदर्शन.. मिलन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

December 21, 2025
Motihari Raxaul Border Police Operation, Fugitive Soldier Arrested Bihar, Narco Terror Network India, Punjab Motihari Police Joint Action

बिहार में नार्को-आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई.. मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा गया भगोड़ा फौजी

December 21, 2025
बिहार में घना कोहरा, पटना जंक्शन पर लेट ट्रेनें, पटना एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण प्रभावित उड़ानें, ठंड से जूझते यात्री

कोहरे की चादर में जकड़ा बिहार.. पटना से उड़ान तक ठप, ट्रेनें घंटों लेट, ठंड ने थाम ली रफ्तार

December 21, 2025
पप्पू यादव बयान, बिहार जमीन म्यूटेशन विवाद, विजय कुमार सिन्हा राजस्व विभाग, बिहार भू-माफिया खबर

‘विजय सिन्हा का अफसर 50 लाख घूस मांगता है..’ पप्पू यादव के आरोपों से बिहार की म्यूटेशन व्यवस्था कटघरे में

December 21, 2025
Bihar hijab controversy news, Dr Nusrat Parveen photo, Jharkhand health minister Irfan Ansari, BJP reaction on hijab issue, JMM leader Manoj Pandey statement

बिहार के हिजाब विवाद की आंच झारखंड तक.. डॉ. नुसरत को 3 लाख की नौकरी का ऑफर बना सियासी तूफान

December 21, 2025
Bihar Special Trains for Diwali and Chhath 2025 दिवाली छठ पूजा बिहार स्पेशल ट्रेन पटना दरभंगा गया मुजफ्फरपुर ट्रेन सुविधा Samrat Choudhary announcement on festival trains Indian Railway festive season Bihar special trains

आम आदमी को झटका.. रेलवे का किराया बढ़ाने का ऐलान.. एसी के साथ सामान्य श्रेणी में भी बढ़े दाम

December 21, 2025
बिहार राज्यसभा चुनाव एनडीए रणनीति, नितिन नवीन राज्यसभा, पवन सिंह भाजपा राजनीति, तेजस्वी यादव महागठबंधन, बिहार राजनीतिक खबर

नितिन नबीन-पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा.. कुशवाहा की छुट्‌टी तय ! तेजस्वी यादव को भी लगेगा झटका

December 21, 2025
पटना साहिब गुरुद्वारा प्रकाशोत्सव, गुरु गोविंद सिंह जी जयंती समारोह, पटना सिटी ट्रैफिक डायवर्जन, नगर कीर्तन पटना साहिब

पटना में प्रकाशोत्सव को लेकर 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक.. जानें किस रूट पर लगेगी रोक

December 21, 2025
Rajgir Nalanda Literature Festival Convention Center, नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल राजगीर, Bihar Literature Festival Event Image

राजगीर बनेगा साहित्य का वैश्विक केंद्र.. 21 से 25 दिसंबर तक नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज

December 21, 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार, महिलाओं को ₹10,000 सहायता राशि, जीविका योजना आवेदन प्रक्रिया, Bihar Women Empowerment Program, SHG महिलाएं योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना.. आवेदन की अंतिम तिथि तय, 31 दिसंबर 2025 तक करें आवेदन

December 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, December 21, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

संकट में घिरे हेमंत, लालू और नीतीश से लेंगे नसीहत या हेमंत का विकल्‍प सिर्फ हेमंत!

by WriterOne
August 20, 2022
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीति संभावनाओं का खेल है और गठबंधन लेन-देन का। इस बीच झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन के सामने इस बार गंभीर चुनौती है। चारों तरफ से घिरे हुए दिख रहे हैं। चुनौती विपक्ष से भी है, सहयोगी से भी, खुद के घर से भी। चुनाव आयोग में इनकी विधायकी को लेकर मामला अंतिम मुकाम पर है। राजनीति के मौसम विज्ञानी और गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे पूरे भरोसे के साथ भविष्‍यवाणी कर चुके हैं कि नवंबर तक बरहेट और दुमका यानी हेमन्‍त सोरेन और बसंत सोरेन की सीट पर विधानसभा उप चुनाव होंगे। चुनाव आयोग का फैसला हेमन्‍त के प्रतिकूल होता है, हेमन्‍त सोरेन की सदस्‍यता जाती है तो क्‍या होगा।

भरोसा किस पर करें, यही मुश्किल है

मौजूदा परिस्थितियों पर मंथन के लिए ही शनिवार को यूपीए की बैठक बुलाई गई है। हेमन्‍त सोरेन के मन में सवाल उठ रहा होगा, सदस्‍यता जाती है तो मैं नहीं तो कौन। राजनीति में कोई किसी पर भरोसा नहीं करता। परिजनों पर भी नहीं। राजनीति के माहिर लालू प्रसाद इसके उदाहरण हैं। पशुपालन मामले में जब इन्‍हें मुख्‍यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी उनकी पार्टी में एक से एक अनुभवी, वरिष्‍ठ और उनके भरोसे के आदमी थे। मगर लालू ने भरोसा किया तो सिर्फ अपनी पत्‍नी पर जो निहायत घरेलू महिला थीं। तो क्‍या हेमन्‍त भी लालू की कहानी दोहरायेंगे, उनकी पत्‍नी ही पहली पसंद होंगी?

भाई बसंत की भी सदस्यता संकट में

घर से बात शुरू करें तो छोटे भाई बसंत की सदस्‍यता खुद संकट में है, भरोसे का मामला बाद में आता है। बढ़े भाई स्‍वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्‍नी सीता सोरेन के साथ रिश्‍ते जगजाहिर हैं। सीता सोरेन की बेटियों ने अपनी राजनीति महत्‍वाकांक्षा को लेकर पिता दुर्गा सोरेन के नाम पर अलग सेना बना रखी है। सीता सोरेन की निकटता परिवार में है तो शिबू सोरेन के साथ। खुद शिबू सोरेन की उम्र हो चुकी है। आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्‍पत्ति के मामले में लोकपाल की नोटिस आ चुका है। 25 अगस्‍त को पेश होना है। खेल घोटाले में अदालत के फैसले में भी सवाल उठ चुका है क्‍योंकि उस समय वे समिति के पदेन अध्‍यक्ष थे। इन्‍हें मौका मिला तो भाजपा घेरने के लिए अपने ‘हथियार’ का इस्‍तेमाल तेज कर सकती है।

नीतीश के प्रयोग से सहमे हैं CM सोरेन?

वैसे तो हेमंत सोरेन की गैर मौजूदगी में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं में मंत्री चंपई सोरेन को लेकर भी संभावनाएं देखी जा रही हैं। मगर सवाल भरोसे का है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। जीतनराम मांझी को मुख्‍यमंत्री बनाया था तो मांझी के तेवर ही बदल गये। अंतत: मांझी को हटाना पड़ा। बहरहाल संकट को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने अपनी कनाडा यात्रा टाल दी तो कांग्रेस ने अपने विधायकों को रांची में रहने का फरमान जारी कर दिया। झामुमो विधायकों को भी पार्टी ने कह दिया है कि राजधानी से इतनी दूर ही जायें कि चार घंटे में वापस आ सकें।

Related Post

नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 उद्घाटन, राजगीर में शशि थरूर, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नालंदा विश्वविद्यालय कार्यक्रम, हिंदी साहित्य महोत्सव

Nalanda Literature Festival 2025: बिहार राज्यपाल और शशि थरूर ने किया उद्घाटन

December 21, 2025
कटिहार फलका फर्जी पुलिस मामला, नकली पुलिस बनकर छापेमारी, पुलिस चालक अमन कुमार गिरफ्तार, ग्रामीणों का बवाल कटिहार

कटिहार में कानून का चौंकाने वाला चेहरा.. छुट्टी पर गये पुलिसकर्मी ने बनायी ‘नकली पुलिस टीम’, रेड डालते पकड़ा गया

December 21, 2025

कुशवाहा समाज की एकजुटता का भव्य प्रदर्शन.. मिलन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

December 21, 2025

बिहार में नार्को-आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई.. मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा गया भगोड़ा फौजी

December 21, 2025

कांग्रेस के आधा दर्ज विधायकों पर भाजपा की नजर?

हेमन्‍त सोरेन को चुनौतियां लगातार मिलती रही हैं। सरकार बनने के बाद से हर उप चुनाव और अन्‍य मौकों पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कहते रहे कि बस सरकार जाने वाली है। सरकार गिराने की साजिश को लेकर चार बार चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश अध्‍यक्ष और राज्‍य सरकार में वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने प्रारंभ में ही कहा कि कांग्रेस के आधा दर्जन सदस्‍यों पर भाजपा डोरे डाल रही है। बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई तो उस समय भी रेड और जांच आदि के क्रम में इरफान अंसारी, अमित कुमार और उमाशंकर अकेला चर्चा में आये थे। उसी क्रम में कांग्रेस विधायक नमन विक्‍सल कोंगाड़ी ने भी खुलासा किया कि उन्‍हें ऑफर मिला था।

गठबंधन की कमजोर कड़ी है कांग्रेस

हाल में कोलकाता में तीन कांग्रेस विधायकों की कैश के साथ गिरफ्तारी और विधायक अनूप सिंह की प्राथमिकी ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर चल रहे खेल की पोल खोल दी है। तीनों विधायकों को बंगाल की अदालत ने जमानत दे दी है मगर तीन माह तक वहीं रहने का आदेश दिया है। गठबंधन की मजबूती कांग्रेस के विधायक ही कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह बात भी तैरती रही कि राज्‍यसभा चुनाव में झामुमो द्वारा कांग्रेस को बाइपास किये जाने और राष्‍ट्रपति चुनाव में गठबंधन से इतर वोटिंग के बाद कांग्रेस दबाव बनाने की मुद्रा में है। वहीं पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस खुद कमजोर कड़ी है, दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है। और हेमन्‍त तमाम दबावों के बीच अपने वोट को सुरक्षित रखने वाले तमाम फैसले लगभग कर चुके हैं। ऐसे में उन्‍हें बहुत चिंता नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट का रास्ता खुला है

चुनाव आयोग हेमंत सोरेन की सदस्यता खत्‍म भी करता है तो सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्‍ता खुला है। वैसे बिना विधायक रहे भी छह माह तक कुर्सी पर वे कायम रह सकते हैं। सूत्रों ने भरोसे के साथ कहा कि हेमन्‍त के विकल्‍प सिर्फ हेमन्‍त हैं। किसी दूसरे नाम पर कोई चर्चा नहीं है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में चुनाव का मौका भी आता है तो झामुमो इसके लिए मजबूती के साथ तैयार है। जहां तक अंक गणित का सवाल है 81 सदस्‍यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 41 सदस्‍यों की दरकार होगी। भाजपा के पास सीधे तौर पर बाबूलाल मरांडी मिलाकर 26 और दो आजसू के सदस्‍य हैं। दो निर्दलीय का भी साथ है। मगर बहुमत की गाड़ी अभी दूर है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 उद्घाटन, राजगीर में शशि थरूर, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नालंदा विश्वविद्यालय कार्यक्रम, हिंदी साहित्य महोत्सव

Nalanda Literature Festival 2025: बिहार राज्यपाल और शशि थरूर ने किया उद्घाटन

by RaziaAnsari
December 21, 2025
0

राजगीर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि एक बार फिर भारतीय बौद्धिक चेतना की साक्षी बनी, जब नालंदा साहित्य महोत्सव (Nalanda...

कटिहार फलका फर्जी पुलिस मामला, नकली पुलिस बनकर छापेमारी, पुलिस चालक अमन कुमार गिरफ्तार, ग्रामीणों का बवाल कटिहार

कटिहार में कानून का चौंकाने वाला चेहरा.. छुट्टी पर गये पुलिसकर्मी ने बनायी ‘नकली पुलिस टीम’, रेड डालते पकड़ा गया

by RaziaAnsari
December 21, 2025
0

बिहार के कटिहार जिले से सामने आई यह घटना न सिर्फ हैरान करने वाली है बल्कि पुलिस व्यवस्था और भरोसे...

Samrat Chaudhary addressing Kushwaha Samaj in Patna, Kushwaha Kalyan Parishad Parivarik Milan Samaroh, Deepak Prakash Panchayati Raj Minister Speech, Kushwaha Samaj Sammelan Bihar

कुशवाहा समाज की एकजुटता का भव्य प्रदर्शन.. मिलन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

by RaziaAnsari
December 21, 2025
0

पटना। कुशवाहा कल्याण परिषद, (Kushwaha Kalyan Parishad) बिहार के तत्वावधान में आयोजित 52वां पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम रविवार...

Motihari Raxaul Border Police Operation, Fugitive Soldier Arrested Bihar, Narco Terror Network India, Punjab Motihari Police Joint Action

बिहार में नार्को-आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई.. मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा गया भगोड़ा फौजी

by RaziaAnsari
December 21, 2025
0

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके नार्को-आतंक नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब पुलिस और...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.