• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

संकट में घिरे हेमंत, लालू और नीतीश से लेंगे नसीहत या हेमंत का विकल्‍प सिर्फ हेमंत!

August 20, 2022
संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

May 24, 2025
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

May 24, 2025
दिल्ली फतह पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी बधाई… जानिए क्या बोले

चुनावी साल में नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे सीएम नीतीश.. जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने

May 24, 2025
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा.. शुभमन गिल होंगे कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा.. शुभमन गिल होंगे कप्तान

May 24, 2025
विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड.. 800 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड.. 800 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

May 24, 2025
तेजस्वी यादव फर्जी हिन्दू हैं.. भाजपा नेता के बयान पर भड़की राजद और कांग्रेस

तेजस्वी यादव फर्जी हिन्दू हैं.. भाजपा नेता के बयान पर भड़की राजद और कांग्रेस

May 24, 2025
बिहार में कोरोना.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- सब तैयारी है

बिहार में कोरोना.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- सब तैयारी है

May 24, 2025
आज भारत है, कल आप हो सकते हैं.. पाकिस्तान के आतंकवाद पर जापान में बोले जेडीयू सांसद संजय झा

आज भारत है, कल आप हो सकते हैं.. पाकिस्तान के आतंकवाद पर जापान में बोले जेडीयू सांसद संजय झा

May 24, 2025
लालू यादव को मिले ‘कैदी रत्न’ अवार्ड… तेजस्वी की मांग पर BJP-JDU ने कसा तंज

चुनाव से पहले लालू यादव की बढ़ेगी मुश्किल !.. लैंड फॉर जॉब मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

May 24, 2025
सीएम नीतीश कुमार आज जा रहे दिल्ली.. मोदी से मिलकर करेंगे यह मांग

सीएम नीतीश कुमार आज जा रहे दिल्ली.. मोदी से मिलकर करेंगे यह मांग

May 24, 2025
बक्सर में सुबह-सुबह गोलियों से थर्राया इलाका.. एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर में सुबह-सुबह गोलियों से थर्राया इलाका.. एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

May 24, 2025
चुनाव से पहले जख्मों पर मरहम लगाने निकले हैं तेजस्वी यादव

चुनाव से पहले जख्मों पर मरहम लगाने निकले हैं तेजस्वी यादव

May 24, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 24, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

संकट में घिरे हेमंत, लालू और नीतीश से लेंगे नसीहत या हेमंत का विकल्‍प सिर्फ हेमंत!

by WriterOne
August 20, 2022
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीति संभावनाओं का खेल है और गठबंधन लेन-देन का। इस बीच झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन के सामने इस बार गंभीर चुनौती है। चारों तरफ से घिरे हुए दिख रहे हैं। चुनौती विपक्ष से भी है, सहयोगी से भी, खुद के घर से भी। चुनाव आयोग में इनकी विधायकी को लेकर मामला अंतिम मुकाम पर है। राजनीति के मौसम विज्ञानी और गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे पूरे भरोसे के साथ भविष्‍यवाणी कर चुके हैं कि नवंबर तक बरहेट और दुमका यानी हेमन्‍त सोरेन और बसंत सोरेन की सीट पर विधानसभा उप चुनाव होंगे। चुनाव आयोग का फैसला हेमन्‍त के प्रतिकूल होता है, हेमन्‍त सोरेन की सदस्‍यता जाती है तो क्‍या होगा।

भरोसा किस पर करें, यही मुश्किल है

मौजूदा परिस्थितियों पर मंथन के लिए ही शनिवार को यूपीए की बैठक बुलाई गई है। हेमन्‍त सोरेन के मन में सवाल उठ रहा होगा, सदस्‍यता जाती है तो मैं नहीं तो कौन। राजनीति में कोई किसी पर भरोसा नहीं करता। परिजनों पर भी नहीं। राजनीति के माहिर लालू प्रसाद इसके उदाहरण हैं। पशुपालन मामले में जब इन्‍हें मुख्‍यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी उनकी पार्टी में एक से एक अनुभवी, वरिष्‍ठ और उनके भरोसे के आदमी थे। मगर लालू ने भरोसा किया तो सिर्फ अपनी पत्‍नी पर जो निहायत घरेलू महिला थीं। तो क्‍या हेमन्‍त भी लालू की कहानी दोहरायेंगे, उनकी पत्‍नी ही पहली पसंद होंगी?

भाई बसंत की भी सदस्यता संकट में

घर से बात शुरू करें तो छोटे भाई बसंत की सदस्‍यता खुद संकट में है, भरोसे का मामला बाद में आता है। बढ़े भाई स्‍वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्‍नी सीता सोरेन के साथ रिश्‍ते जगजाहिर हैं। सीता सोरेन की बेटियों ने अपनी राजनीति महत्‍वाकांक्षा को लेकर पिता दुर्गा सोरेन के नाम पर अलग सेना बना रखी है। सीता सोरेन की निकटता परिवार में है तो शिबू सोरेन के साथ। खुद शिबू सोरेन की उम्र हो चुकी है। आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्‍पत्ति के मामले में लोकपाल की नोटिस आ चुका है। 25 अगस्‍त को पेश होना है। खेल घोटाले में अदालत के फैसले में भी सवाल उठ चुका है क्‍योंकि उस समय वे समिति के पदेन अध्‍यक्ष थे। इन्‍हें मौका मिला तो भाजपा घेरने के लिए अपने ‘हथियार’ का इस्‍तेमाल तेज कर सकती है।

नीतीश के प्रयोग से सहमे हैं CM सोरेन?

वैसे तो हेमंत सोरेन की गैर मौजूदगी में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं में मंत्री चंपई सोरेन को लेकर भी संभावनाएं देखी जा रही हैं। मगर सवाल भरोसे का है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। जीतनराम मांझी को मुख्‍यमंत्री बनाया था तो मांझी के तेवर ही बदल गये। अंतत: मांझी को हटाना पड़ा। बहरहाल संकट को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने अपनी कनाडा यात्रा टाल दी तो कांग्रेस ने अपने विधायकों को रांची में रहने का फरमान जारी कर दिया। झामुमो विधायकों को भी पार्टी ने कह दिया है कि राजधानी से इतनी दूर ही जायें कि चार घंटे में वापस आ सकें।

Related Post

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

May 24, 2025
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

May 24, 2025

चुनावी साल में नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे सीएम नीतीश.. जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने

May 24, 2025

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा.. शुभमन गिल होंगे कप्तान

May 24, 2025

कांग्रेस के आधा दर्ज विधायकों पर भाजपा की नजर?

हेमन्‍त सोरेन को चुनौतियां लगातार मिलती रही हैं। सरकार बनने के बाद से हर उप चुनाव और अन्‍य मौकों पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कहते रहे कि बस सरकार जाने वाली है। सरकार गिराने की साजिश को लेकर चार बार चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश अध्‍यक्ष और राज्‍य सरकार में वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने प्रारंभ में ही कहा कि कांग्रेस के आधा दर्जन सदस्‍यों पर भाजपा डोरे डाल रही है। बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई तो उस समय भी रेड और जांच आदि के क्रम में इरफान अंसारी, अमित कुमार और उमाशंकर अकेला चर्चा में आये थे। उसी क्रम में कांग्रेस विधायक नमन विक्‍सल कोंगाड़ी ने भी खुलासा किया कि उन्‍हें ऑफर मिला था।

गठबंधन की कमजोर कड़ी है कांग्रेस

हाल में कोलकाता में तीन कांग्रेस विधायकों की कैश के साथ गिरफ्तारी और विधायक अनूप सिंह की प्राथमिकी ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर चल रहे खेल की पोल खोल दी है। तीनों विधायकों को बंगाल की अदालत ने जमानत दे दी है मगर तीन माह तक वहीं रहने का आदेश दिया है। गठबंधन की मजबूती कांग्रेस के विधायक ही कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह बात भी तैरती रही कि राज्‍यसभा चुनाव में झामुमो द्वारा कांग्रेस को बाइपास किये जाने और राष्‍ट्रपति चुनाव में गठबंधन से इतर वोटिंग के बाद कांग्रेस दबाव बनाने की मुद्रा में है। वहीं पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस खुद कमजोर कड़ी है, दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है। और हेमन्‍त तमाम दबावों के बीच अपने वोट को सुरक्षित रखने वाले तमाम फैसले लगभग कर चुके हैं। ऐसे में उन्‍हें बहुत चिंता नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट का रास्ता खुला है

चुनाव आयोग हेमंत सोरेन की सदस्यता खत्‍म भी करता है तो सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्‍ता खुला है। वैसे बिना विधायक रहे भी छह माह तक कुर्सी पर वे कायम रह सकते हैं। सूत्रों ने भरोसे के साथ कहा कि हेमन्‍त के विकल्‍प सिर्फ हेमन्‍त हैं। किसी दूसरे नाम पर कोई चर्चा नहीं है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में चुनाव का मौका भी आता है तो झामुमो इसके लिए मजबूती के साथ तैयार है। जहां तक अंक गणित का सवाल है 81 सदस्‍यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 41 सदस्‍यों की दरकार होगी। भाजपा के पास सीधे तौर पर बाबूलाल मरांडी मिलाकर 26 और दो आजसू के सदस्‍य हैं। दो निर्दलीय का भी साथ है। मगर बहुमत की गाड़ी अभी दूर है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

by RaziaAnsari
May 24, 2025
0

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा (Sanjay Jha) के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का तीन दिवसीय...

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

by RaziaAnsari
May 24, 2025
0

मध्य-पूर्वी देशों और अल्जीरिया की यात्रा पर गए बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे...

दिल्ली फतह पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी बधाई… जानिए क्या बोले

चुनावी साल में नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे सीएम नीतीश.. जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने

by RaziaAnsari
May 24, 2025
0

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग...

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा.. शुभमन गिल होंगे कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा.. शुभमन गिल होंगे कप्तान

by RaziaAnsari
May 24, 2025
0

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल को आगामी इंग्लैंड दौरे के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

संजय झा ने टोक्यो में बापू को दी श्रद्धांजलि.. जापान दौरा पूरा, बोले- हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं

May 24, 2025
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.. सऊदी अरब पहुंचने से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

May 24, 2025
दिल्ली फतह पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी बधाई… जानिए क्या बोले

चुनावी साल में नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे सीएम नीतीश.. जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने

May 24, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.