आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव के दामाद का भी नाम है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव को कांग्रेस ने हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। रेवाड़ी सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ माना जाता है।
कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद चिरंजीव राव ने कहा कि मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में नहीं हैं लेकिन यदि जनता का आशीर्वाद रहा तो हम सत्ता में भी आएंगे। जनता के सारे रुके हुए काम पूरे होंगे।
कांग्रेस, एनसी, पीडीपी के साथ जदयू पर अमित शाह का वार
बताते चलें कि चिरंजीव राव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है जो कैप्टन अजय सिंह यादव के पुत्र हैं। अजय सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वो फिलहाल ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन के पद पर हैं। हरियाणा सरकार में वित्त, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जेल, बिजली, वन और सामाजिक कल्याण मंत्री के पद पर भी वे रह चुके हैं।

विनेश को टिकट पुनिया को जिम्मेदारी
वहीं इस लिस्ट में विनेश फोगाट का भी नाम है, जिन्हें कांग्रेस ने जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। विनेश 6 सितंबर को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। जुलाना में विनेश की ससुराल है। पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 विधायकों को टिकट दिया गया है। कांगेस ने किसी विधायक का टिकट नहीं काटा है। विनेश के साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पुनिया को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।