बक्सर : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संवाद यात्रा कर रहे हैं। इसके तहत वह आज यानी 8 जनवरी को बक्सर में हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पैर छूने वाले मुख्यमंत्री जी जरा अपने दोनों उप मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल में उपलब्धि बता दें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख खर्च कर यात्रा के नाम पर लूट की छूट में प्रशासनिक अराजकता का माहौल बन गया है। 20 साल से बिहार में सरकार 11 साल से केन्द्र में भाजपा गठबंधन की सरकार में विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया है। आज नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे पिछड़ा राज्य के रूप में दर्ज है बिहार।

महिलाओं से किए वादे
बक्सर के सर्किट हाउस में महिला संवाद के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनावी घोषणाएं की। तेजस्वी के इस कार्यक्रम को दौरान भारी तादात में महिलाएं जुटी हुई थी, ऐसे में तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता की सरकार बनेगी तो आपको इन सभी योजनाओं का तत्काल प्रभाव से फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर इस बार राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनी तो बिहार की महिलाओं को ‘माई-बहिन मान योजना के तहत बिहार की महिलाओं को ₹2500 खाते में जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार का सारण दौरा… कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
महिलाओं से और वादे करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वृद्धा पेंशन जो 400 है उसे बढ़ाकर 1500 कर दिया जाएगा। विधवा पेंशन जो 400 है उसे बढ़ाकर ₹1500 कर दिया जाएगा। दिव्यांगों का 400 से बढ़कर ₹1500 कर दिया जाएगा। साथ ही बिजली 200 यूनिट फ्री यानी की ₹1000 का फायदा होगा। ऐसे में कुल मिलाकर आपको ₹5000 प्रति महीने का फायदा होने वाला है। हमारी सरकार बनते ही इन सभी योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा।