DEOGHAR: तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची। देवघर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे। देवघर पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति के देवघर में आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
सवा दो घंटे तक देवघर में रुकेंगी
यह पहली बार नहीं जब कोई राष्ट्रपति देवघर का दौरा कर रहा हो। इससे पहले भी राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने भी देवघर में बाबा का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया है। राष्ट्रपति मंदिर में पूजा के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग सवा दो घंटे तक देवघर में रुकेंगी।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से खास रिश्ता है। उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है। देवघर से राजधानी रांची पहुंचने के बाद वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगी।राजधानी रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं। साथ ही सीनियर आईएएस और ADG मॉनिटरिंग कर रहे है।