जमशेदपुर : पूरे देश में शिवरात्रि के त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही एक तरफ शिवरात्रि को लेकर लोग तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं पिछले 3 दिनों से व्यापारियों ने मंडी टैक्स के विरोध में अपने व्यापार को बंद रखा है। जिसकी वजह से खाद्य सामग्रियों के दामों में काफी उछाल आया है।
सेब, संतरा, अनार के दामों में बढ़ोतरी
वहीं बता दे की शिवरात्रि का त्योहार शनिवार को बनाया जाना है। इसे लेकर भी सामग्रियों के दामों में काफी वृद्धि देखी गई है। लेकिन फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। आसमान छूते फलों और खाद्य सामग्री के दामों से आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। वही शिवरात्रि के मौके पर बाजार सजे हुए दिखे। जहां खरीदारी के लिए आए लोगों ने बताया की पहले की तुलना में अभी फलों के दामों में वृद्धि हुई है| वही फल विक्रेता ने भी बताया कि शिवरात्रि के मौके पर सेब, संतरा, अनार के दामों में बढ़ोतरी हुई है| लेकिन ग्राहक खरीददारी के लिए आ रहे है |