कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केरल के वायनाड में शानदार प्रदर्शन किया है। ये उनका चुनावी पदार्पण है और वे इस सीट पर अपने भाई राहुल गांधी की जगह चुनावी मैदान में हैं। वायनाड में हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने अब तक 1.2 लाख से अधिक वोट हासिल किए हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 85,000 वोटों से आगे चल रही हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़े…

प्रियंका गांधी के बाद दूसरे स्थान पर सीपीआई के अनुभवी नेता सत्यन मोकेरी हैं जो लगभग 36,000 वोटों के साथ पीछे हैं। वहीं बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने लगभग 21,000 वोट प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर वायनाड सीट पर कुल 16 उम्मीदवार चुनावी जंग में शामिल हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर वोट डाले गए। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सभी 9 सीटों पर 49.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।
झारखंड में राजद का शानदार प्रदर्शन, 5 सीटों पर आगे, दो सीटों पर बढ़त 18 हजार से अधिक
कानपुर सीसामऊ 7 राउंड सपा-41853 BJP-12853 सपा- 28315 वोटो से सपा आगे Totel- 54805 वोटो की गिनती हो चुकी है। फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल की बढ़त जारी, पांचवें राउंड में 2073 मतों से बीजेपी के दीपक पटेल आगे, बीजेपी के दीपक पटेल को 12614, सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 10541 मत मिले हैं।
सातवें राउंड के बाद गाजियाबाद सदर सीट पर बीजेपी के संजीव शर्मा को 30134 वोट मिले हैं। सपा के सिंह राज जाटव को मात्र 7755 मत प्राप्त हुए हैं। बसपा के पीएन गर्ग को 2567 वोट मिले हैं। इस तरह 22, 379 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 46, 068 वोटों की कुल गिनती हुई है।
अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा उप चुनाव में छठे राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 2910 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 15794 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 18704 मत प्राप्त हुए हैं।
केदारनाथ उपचुनाव में सातवें राउंड की मतगणना हो गई है। भाजपा की आशा नौटियाल को 12069, कांग्रेस के मनोज रावत को 9601, उक्रांद के आशुतोष भंडारी को 450, पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन को 245, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान को 7535 और आरपी सिंह को 298 वोट मिले हैं।