बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले से “वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में होकर राजधानी पटना में संपन्न होगी। कांग्रेस ने इस अभियान को लोकतंत्र बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
Bihar SIR की खोल दी पोल.. राहुल गांधी ने गिनाईं वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां, दिखा दिए सुबूत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य उन लाखों मतदाताओं की पहचान और मदद करना है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से कथित रूप से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष रूप से SC और ST समुदायों के नाम बड़ी संख्या में हटाए गए हैं, जो राहुल गांधी की पूर्व आशंका को सही साबित करता है।
तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना.. INDI गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल, EC की नोटिस का भी देंगे जवाब
राजेश राम ने कहा, “हम वोटरों की मदद के लिए पूरे बिहार में अभियान चला रहे हैं। ये यात्रा सिर्फ कांग्रेस की नहीं, इंडिया गठबंधन की भी आवाज़ होगी। पूरे देश से इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ता और नेता सुविधानुसार शामिल होंगे। यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि मतदाता अधिकारों के लिए एक जनआंदोलन बनने जा रही है।”