रांची: रांहुल गांधी के आज संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गाधी के आदिवासी मूलनिवासी और ओबीसी को लेकर दिए गए बयान पर चम्पई सोरेन ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचला। 1951 की जनगणना में आदिवासी समुदाय का एक अलग सम्मान था लेकिन 1961 में कांग्रेस ने आदिवासियों के महत्व को खत्म करने का काम किया था। आप इतिहास देख लीजिए। इसलिए झारखंड के आदिवासी कभी कांग्रेस के हितैषी नहीं बन सकते। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव से संबंधित ईंडी अलाएंस के सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कटाक्ष करते हुए कहा, “बहुत बढ़ियां तैयारी है”। बता दें आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जब भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपका जो जीने का तरीका है, इतिहास है, विज्ञान है, जिसे आप हजारो सालों से चला रहे हो उसे वो खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं… आदिवासी का मतलब जो सबसे पहले मालिक थे जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं। जब इस शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वो केवल एक शब्द नहीं होता। ये आपका पूरा इतिहास है। मैं हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ा हूं। आदिवासियों के बारे में केवल 10-15 लाइनें ही मिलेंगी। इनका इतिहास क्या है, जीने का तरीका क्या है। उस बारे में कुछ नहीं लिखा। आपके बारे में OBC शब्द प्रयोग किया गया। क्या ये आपका नाम है? किसने कहा आप पिछड़े हो? आपका जो हक है वो आपको नहीं दिया जाता। जिन लोगों ने इस देश को बनाया है किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?”
बुरे फंसे बॉलीवुड सेल्फी बॉय ओरी, वैष्णो देवी मंदिर के पास पी शराब जानें कौन-कौन सी लगी धाराएं
कटरा: बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान उर्फ ओरी पर जम्मू-कश्मीर के कटरा (वैष्णो देवी) में शराब पीने के कारण उनके खिलाफ मामला...