बिहार में 10 महीने बाद विधानसभा का चुनाव है। चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बिहार में थे। लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पहुंचे जहां पर चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया। पार्टी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मिथिला मखाना का माला पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक विचारधारा आरएसएस-बीजेपी की है तो दूसरी मोहब्बत की जो कांग्रेस पार्टी की है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में विधानसभा का चुनाव है और हमारे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। बीजेपी को जरूर हराएंगे। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को ठग रही है। यहां के लोगों को मजदूर की तरह पलायन करने में लगी हुई है।
राजद की बैठक में तेजस्वी यादव को मिली लालू जितनी ‘पॉवर’… कई बड़े फैसले लिए गए
इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी बिहार में इंडिया गठबंधन के बैनर तले मिलकर चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी। पटना पहुँचने पर राहुल गांधी ने सबसे पहले तेजस्वी यादव से मुलाक़ात की। उसके बाद वह लालू यादव से भी मिलने गये। इस बीच वह बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 70वीं प्राथमिक परीक्षा के अभ्यर्थियों से मिलने के लिए गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस उनके साथ है।