[Team insider] सीनियर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि वे शराबी के देवी दयाल मुंडा छोटा-छोटा राय मुंडा और चमरा मुंडा के घर में अफीम और गांजा की भारी मात्रा में रखे हुए हैं, जो तस्करी के लिए बाहर भेज सकते हैं, जिसमें कुछ ग्रामीण भी शामिल है। उक्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी ने के निर्देशन में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके आधार पर चमरा मुंडा के घर में छापेमारी की गई।
घर से तरल अफीम की खरीदारी करते हुए पाया
वहीं छापेमारी करने के लिए पहुंची टीम ने देखा कि गांव के ही विश्वनाथ उरांव के द्वारा चमरा मुंडा, देवीलाल मुंडा और छोटराए मुंडा के घर से तरल अफीम की खरीदारी करते हुए पाया। वहीं चमरा मुंडा के घर से तकरीबन 550 सौ ग्राम सूखा अफीम और ढाई किलो गांजा की बरामद हुई। वहीं चमरा मुंडा भागने में सफल रहा। छापामारी के क्रम में उसी गांव के छोटराय मुंडा के घर से करीब 1 किलोग्राम अफीम एवं देवीलाल मुंडा के घर से करीब 1.100 किलो गीला अफीम बरामद किया गया।