आज शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद विपक्ष लगातार हमलावर होते दिख रही है। जिसमें राजद और कंग्रेस के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाओं में कहा कि मुख्यमंत्री ने शुरू में जो शराबबंदी पर हमने समर्थन किया था। हालांकि अभी जो संशोधन हो रहा उसके बावजूद बिहार की हालत बिगड़ रही है। वहीं उन्होंने सरकार के राजस्व का नुकसान कि बात कही और दूसरी तरफ जान माल की भी क्षति के बारे में बताया। साथ ही कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि केवल गुजरात और बिहार (Bihar) में ही शराबबंदी है। शराबबंदी में संशोधन करना सिर्फ आंख में धूल झोंकने मात्र के लिए है। राज्य में शराब माफियाओं को सह दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
इसी क्रम में शराबबंदी संशोधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अचानक किसी भी चीज को हटाया संभव नहीं है। हर चीज़ में धीरे-धीरे ही संशोधन होता है। उस पर विचार कर उसे चेक किया जाता है। हालांकि शराबबंदी के साथ भी यही हो रहा है। सीएम ने किसी भी तरह से शराबबंदी पर जिद नहीं की है। वह लगातार संशोधन करने में लगे हैं। लोगों की बात सुन रहे है।