बिहार सरकार में भाजपा कोटे की पशु एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी ने बिना बिना विपक्ष का नाम लिए ही विपक्ष को रात का जानवर यानी उल्लू बताया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को बिहार की प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। मंत्री रेणु देवी ने आगे कहा कि विपक्ष रात का जानवर जैसे देख रहा है। रात के जानवर को दिन में नहीं दिखाई देता है। विपक्ष यदि दिन का जानवर बनकर देखें तो उसे बिहार की प्रगति दिखाई देने लगेगी।
उन्होंने कहा कि आज केवल मेरे विधानसभा क्षेत्र में 173 सड़क बनने जा रहा है। ऐसे पूरे बिहार में प्रतिदिन प्रगति हो रही है। राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। लोगों को दिखाई नहीं दे रही थी। आज पूरी तरह से सड़के चकाचौंध होते हुए दिख रही है। बिहार में चारों तरफ सड़कों की जाल बिछी हुई है।
शिक्षा विभाग का कारनामा: बिहार में पुरुष शिक्षक को मिला मातृत्व अवकाश
मंत्री ने कहा कि टू लेन, फोर लेन, सिक्स लाइन सड़कों की जाल बिछी हुई है। वहीं सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि उनके और मंत्री रेणु देवी के अथक प्रयास से बेतिया शहर अब एक नए रूप में दिखेगा। प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के आने से बेतिया का रूप ही बदल रहा है। एक नए स्वरूप में बेतिया दिख रहा है।