बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है! राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने RLJP का साथ छोड़ते हुए जनता दल यूनाइटेड की शरण ले ली है। जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुदेव कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पहले चंदन सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 सालों में बिहार को बदल दिया है। बिहार को प्रगति के रास्ते पर लाया है। बिहार का पूरा आवाम उनसे प्रभावित है। उसी से प्रभावित होकर उन्होंने भी नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) में शामिल होने का मन बनाया है। चंदन सिंह ने कहा कि जेडीयू में अन्य नेता भी बिहार के विकास और काम के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैं। उन लोगों के साथ रहकर बिहार के विकास के लिए हम काम करना चाहते हैं।
लालू राज से बाहर नहीं निकल पा रहे नीतीश कुमार.. एक एक बात याद कर रहे हैं
चंदन सिंह ने कहा कि हम पहले चिराग पासवान के साथ थे, लेकिन पशुपति पारस का देश और बिहार के विकास के प्रति उस समय स्टैंड अच्छा था। ऐसे में उस समय उनकी पार्टी में शामिल हुए थे। बीते दिनों में पार्टी और पार्टी के जो सुप्रीमो पशुपति पारस हैं उनका स्टैंड धीरे-धीरे बदलने लगा है। वह रास्ते से भटक गए हैं. चंदन सिंह ने कहा कि पहले वह (पशुपति पारस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का गुणगान करते थे। अब वह लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के करीब होने लगे हैं।