विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य और केंद्र सरकार को जल्द संज्ञान में लेना चाहिए। कई लोगों ने वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। यहां के लोगों की बदकिस्मती है कि उन्हें आज भी पलायन करना पड़ रहा है।
सारण: मांझी के पूर्व विधायक का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक
सोच-समझकर जाएंगे एनडीए में
एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी है। हालांकि यह भी सही है कि अभी गठबंधन की राजनीति हो रही है और मेरी पार्टी भी यही करेगी। भाजपा द्वारा विधायक तोड़े जाने पर कहा कि वे लोग गलत किए हैं। उनसे मिलने के पहले तो काफी सोच विचार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक यही होता रहा है कि जिस गठबंधन में वीआईपी होती है उसी गठबंधन की जीत भी होती है और उसी की सरकार भी बनती है।
लाल रंग के ज्यादा नजदीक हूं
निषाद विकास संघ द्वारा पटना में आयोजित मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि मैं सभी रंगों से प्यार करता हूं, क्योंकि सभी रंग मुझे पसंद हैं। लाल रंग के ज्यादा नजदीक हूं क्योंकि पार्टी के झंडे का रंग लाल है और यह संघर्ष व क्रांति का प्रतीक है। मौके पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, पटना जिला अध्यक्ष वेद व्यास निषाद, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीतू निषाद, सुमन सहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।