बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब सत्ता त्यागने का समय आ चुका है। बीजेपी उनके लिए कल्याण बीघा में कुटिया बनाने को तैयार है। बिहार में नीतीश कुमार जीरो पर आउट हो जाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार कहते थे कि 1990 से 2005 तक लालू यादव बिहार के लिए कलंक थे। अब उसी कलंक के टीके को माथे पर लगा कर घूम रहे हैं।
जयप्रकाश नारायण यादव बोले – लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था को BJP ने बर्बाद किया
बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके हैं मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार लोगों का विश्वास खो चुके हैं। भटक चुके हैं। अब उनको खुद सत्ता त्याग देना चाहिए। बिहार की राजनीति में अब मुख्यमंत्री अप्रासंगिक हो चुके है। बीजेपी 2024 और 25 में नीतीश कुमार से बिहार की जनता को मुक्ति दिलाना चाहती है। उपेन्द्र कुशवाहा से जुड़े सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 – 25 में अपने नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। उसके लिए वह पूरी तरह आश्वस्त है।