रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ से 50 लाख की फिरौती की मांग अपराधियों ने की है। जबरन वसूली का कॉल आने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल (जबरन वसूली के संबंध में) संदेश मिला और मैंने झारखंड के DGP को इस बारे में सूचित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री के मोबाइल पर शुक्रवार शाम को 50 लाख रुपयों की फिरौती की मांग का धमकी भरा मैसेज आया। इस मामले की जानकारी उन्होंने शुक्रवार शाम को ही दिल्ली के डीसीपी को दे दी थी। वो DCP से मिले। उसके बाद मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया है वो रांची के कांके का निकला है। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा कि या तो संजय सेठ उसे 50 लाख रुपये दें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पैसे देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था।
संभल में मुसलमानों को लड़ा रही सपा-कांग्रेस… मायावती ने कहा- बांग्लादेश पर चुप क्यों हैं




















