पानापुर. वाल्मीकिनगर बराज से एक बार फिर पानी डिस्चार्ज होने के बाद बाढ़ से कई गांवों, पंचायतों में बाढ़ का खतरा आ गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को अलग अलग इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ सारण विकास मंच की टीम ने पृथ्वीपुर, वृत भगवानपुर, अरदेवा, सगुनी, रजवाड़ा,कोंध, सारंगपुर, फतेहपुर आदि इलाकों का दौरा किया। इस दौरन तरैया प्रमुख प्रतिनिधि बिक्कू सिंह, अमरनाथ सिंह, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, रामधार सिंह, कुन्दन सिंह, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, उदम गिरी, भोली पासवान, भीम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ की आशंका है। हमने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर राहत कार्य की पूरी तैयारी रखने पर चर्चा की है। निचले इलाकों में अभी पानी है और गंडक में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दूसरे इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा है। सारण विकास मंच सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है।
वहीं बाढ़ के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जलस्तर के उच्चतम स्तर से इस साल करीब 50 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि जलस्तर खतरे के निशान के उपर जा चुका है। हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जो भी ऐहतियात संभव है, बरता जा रहा है।