• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

November 6, 2024
Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को बताया ‘लफ़्फ़ुआ’.. कहा- अगर फाइल है तो क्या ब्लैकमेलिंग के लिए है?

February 26, 2026
Bihar Sharabbandi controversy, Sunil Singh RJD press statement, Vinay Bihari on liquor ban failure, Ashok Chaudhary challenge in assembly, Bihar liquor truck claim Holi, NDA Rajya Sabha election Bihar

बिहार में शराबबंदी को लेकर RJD-BJP एक सुर.. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा जेल भेज देंगे

February 26, 2026
छपरा में जमीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल: गोली से युवक गंभीर घायल, मच गई अफरातफरी

छपरा में जमीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल: गोली से युवक गंभीर घायल, मच गई अफरातफरी

February 26, 2026
तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उतारेगा अपना उम्मीदवार, जीत का दावा

तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उतारेगा अपना उम्मीदवार, जीत का दावा

February 26, 2026
नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर सील: 3 से 6 मार्च तक आवागमन बंद, सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज को छूट

नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर सील: 3 से 6 मार्च तक आवागमन बंद, सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज को छूट

February 26, 2026
लौरिया BJP विधायक विनय बिहारी ने शराबबंदी को फेल बताया: या तो सख्ती से लागू हो, या पूरी तरह खत्म!

लौरिया BJP विधायक विनय बिहारी ने शराबबंदी को फेल बताया: या तो सख्ती से लागू हो, या पूरी तरह खत्म!

February 26, 2026
CAG रिपोर्ट ने बिहार सरकार की पोल खोली: कृषि सब्सिडी से आवास तक करोड़ों की गड़बड़ी, विधानसभा में हंगामा

CAG रिपोर्ट ने बिहार सरकार की पोल खोली: कृषि सब्सिडी से आवास तक करोड़ों की गड़बड़ी, विधानसभा में हंगामा

February 26, 2026
राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात; बोले- मालिक जो चाहेंगे वही होगा

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात; बोले- मालिक जो चाहेंगे वही होगा

February 26, 2026
पटना कोर्ट का सख्त रुख: नीट छात्रा रेप-मौत केस में शंभु गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत खारिज, पुलिस को लगाई फटकार

पटना कोर्ट का सख्त रुख: नीट छात्रा रेप-मौत केस में शंभु गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत खारिज, पुलिस को लगाई फटकार

February 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT किताब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया: क्लास 8 की किताब की छपाई, री-प्रिंटिंग, डिजिटल शेयरिंग और वितरण पर पूरी तरह रोक

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT किताब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया: क्लास 8 की किताब की छपाई, री-प्रिंटिंग, डिजिटल शेयरिंग और वितरण पर पूरी तरह रोक

February 26, 2026
एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, विरोश की शादी पर फैंस में खुशी की लहर

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, विरोश की शादी पर फैंस में खुशी की लहर

February 26, 2026
Bihar Vidhan Sabha session image, Vijay Sinha in Assembly, Saharsa drainage project site, Bihar MLA IP Gupta speaking in House

पगड़ी खोल कर विधानसभा पहुंचे आईपी गुप्ता, विजय सिन्हा से कर दी ये मांग.. मंत्री ने कहा- पगड़ी की लाज रखेंगे

February 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, February 26, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

by
November 6, 2024
in Uncategorized
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारठ: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी देशवासियों को छठ पर्व प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दी। वहीं शिवराज सिंह ने जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस गठबंधन सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है। झारखंड में जेएमएम सरकार, बालू, पत्थर, खनिज और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से भेजी गई करोड़ों की राशि डकार गई। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है और इनके नेता मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद किए जा रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन का नहीं बल्कि झारखंड के लोगों की खून-पसीने की कमाई का पैसा है। इसलिए इस बार झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकना है और झारखंड में सुशासन स्थापित करना है।

सोरेन, ग्रहण बनकर झारखंड पर लग गए हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के रहते झारखंड की जनता सुखी नहीं है। हेमंत सोरेन तो झारखंड पर ग्रहण बनकर लग गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने पूरे झारखंड को बर्बाद करने का पाप किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि, यहां किसी थाने, तहसील, ब्लॉक और सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। यहां हर चीज़ बिकती है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की ये सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है, ऐसी बेईमान सरकार मैंने कभी नहीं देखी है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, हेमंत सोरेन की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वो बौखला गए हैं, उन्हें पता है कि, उनके पापो का घड़ा भर चुका है। जेएमएम सरकार के कुशासन से तंग आकर अब जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं, माँ, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। झारखंड की धरती पर 7 हजार 400 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है। रूबीका पहाड़िया, अंकिता जैसे बेटियों की निर्मम हत्या की जा रही है। अपहरण, छेड़छाड़ और गंभीर अपराध भी आए दिन हो रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन गहरी नींद में सो रहे हैं। जिस धरती पर माँ-बहन और बेटी का सम्मान नहीं वो धरती कभी सुखी नहीं रह सकती है। यहाँ तो ये सरकार सीता सोरेन जी का भी अपमान करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये तो धरती वो धरती है जहां एक सीता और द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश कर दिया था। माँ-बहन का अपमान करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है मोदी जी ने कानून बनाकर तय किया है कि, कोई भी माँ-बहन और बेटी की तरफ गलत नजर से देखेगा, बलात्कार जैसा काम करेगा तो उसे सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड में माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

बहनों की जिंदगी संवारना, भाजपा का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च के लिए दिए जाएंगे। 4 साल 10 महीने तो तुछ नहीं दिया और चुनाव के आते ही बहनों के खाते में वोटों के लालच में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। पहले हेमंत सोरेन बताएं कि, 1 लाख 18 हजार रूपए कहां गए, उसका हिसाब दें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। झारखंड की बहनों की आंखों में आसूं क्यों रहे, उन्हें भी मुस्कुराने का अधिकार है। महिला सशक्तिकरण, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है।

Related Post

Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को बताया ‘लफ़्फ़ुआ’.. कहा- अगर फाइल है तो क्या ब्लैकमेलिंग के लिए है?

February 26, 2026
Bihar Sharabbandi controversy, Sunil Singh RJD press statement, Vinay Bihari on liquor ban failure, Ashok Chaudhary challenge in assembly, Bihar liquor truck claim Holi, NDA Rajya Sabha election Bihar

बिहार में शराबबंदी को लेकर RJD-BJP एक सुर.. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा जेल भेज देंगे

February 26, 2026

छपरा में जमीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल: गोली से युवक गंभीर घायल, मच गई अफरातफरी

February 26, 2026

तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उतारेगा अपना उम्मीदवार, जीत का दावा

February 26, 2026

JMM के वोटबैंक हैं घुसपैठिए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं, ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। वोटर लिस्ट में उनके नाम लिखवाए जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, क्योंकि घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है। ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड वासियों ये चुनाव केवल किसी सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है बल्कि ये चुनाव झारखंड की धरती को संकट से बचाने का चुनाव है। झारखंड की अस्मिता और अस्तित्व बचाने का चुनाव है। संथाल परगना में पहले आदिवासियों की आबादी 44% थी, लेकिन अब घटकर केवल 28% रह गई है। यहां विदेशी घुसपैटिए आकर बस गए हैं। अगर ये बेईमान सरकार फिर से आ गई तो 5 साल में झारखंड को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर देगी। झारखंड में रोटी, माटी, बेटी सुरक्षित नहीं है, यहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही रोटी, माटी, बेटी को सुरक्षित करेगी, ये भाजपा का संकल्प है।

झारखंड के युवाओं को मिलेगा न्याय

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले जेएमएम की सरकार ने युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। पूरे पांच सालों तक सोरेन सरकार को युवाओं की याद नहीं आई लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर पूरे प्रदेश से युवाओं को बुला लिया और युवाओं को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए। माँ घर पर इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी में लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा। इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए, दिवाली काली कर दी। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का फैसला किया जाएगा। पहले ही साल डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी। कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। झारखंड के युवाओं को भाजपा सरकार पूरा न्याय देगी।

Share197Tweet123

Related Posts

Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को बताया ‘लफ़्फ़ुआ’.. कहा- अगर फाइल है तो क्या ब्लैकमेलिंग के लिए है?

by RaziaAnsari
February 26, 2026
0

Bihar Vidhan Sabha के बजट सत्र में दिया गया एक बयान अब पूरे बिहार की राजनीति का केंद्र बन गया...

Bihar Sharabbandi controversy, Sunil Singh RJD press statement, Vinay Bihari on liquor ban failure, Ashok Chaudhary challenge in assembly, Bihar liquor truck claim Holi, NDA Rajya Sabha election Bihar

बिहार में शराबबंदी को लेकर RJD-BJP एक सुर.. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा जेल भेज देंगे

by RaziaAnsari
February 26, 2026
0

बिहार में शराबबंदी कानून (Bihar Sharabbandi) को लेकर सियासत एक बार फिर उफान पर है। राष्ट्रीय जनता दल के विधान...

छपरा में जमीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल: गोली से युवक गंभीर घायल, मच गई अफरातफरी

छपरा में जमीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल: गोली से युवक गंभीर घायल, मच गई अफरातफरी

by Bobby Mishra
February 26, 2026
0

छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरनारायण छपरा गांव में गुरुवार को पुरानी जमीन विवाद की आग भड़क...

तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उतारेगा अपना उम्मीदवार, जीत का दावा

तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उतारेगा अपना उम्मीदवार, जीत का दावा

by Bobby Mishra
February 26, 2026
0

पटना: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.