रांची: सचिवालय सेवा के लिए संयुक्त सचिव के 24 और उप सचिव के 44 अतिरिक्त पदों के सृजन की मांग पर अड़े झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अधिकारियों की कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो से वार्ता विफल हो गयी है। इसें लेकर उनका कहना था कि सरकार पहले इन पदों को स्वीकृति दे, उसके बाद कमेटी का गठन किया जाए। वहीं वार्ता विफल होने पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
बता दें सचिवालय अधिकारियों की इन मांगों से कार्मिक सचिव सहमत नहीं हुए, नतीजन वार्ता का समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद ही संघ ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय ले लिया। इस वार्ता में संघ की ओर से अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा और प्रणव कुमार पांडा ने भाग लिया वहीं कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो के साथ विभाग के अपर सचिव रंजीत लाल और ओम प्रकाश साह उपस्थित थे। इस प्रकार संघ के अवकाश पर चले जाने से एवं सरकार और संघ के बीच इस विवाद से सचिवालय के कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।