छठ महापर्व को अपने कर्णप्रिय गीतों से पहचान वैश्विक पहचान दिलाने वाली शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते भर से ज्यादा वक्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा अब वेंटिलेटर पर हैं। ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
यह जानकारी शारदा सिन्हा के ही सोशल मीडिया अकाउंट से ही उनके बेटे अंशुमन ने दी है। पोस्ट में प्रार्थना और दुआ करने की अपील की गई है।
आपको बता दें कि चर्चित लोकगायिका शारदा सिन्हा की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन लेवल स्थिर नहीं है। अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरा तो डॉक्टर्स ने शारदा सिन्हा को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा।
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने लिखा कि “मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। यह खबर इस बार सच है। प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है।” पिछले 10 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा को आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
