कभी कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूत करने और राहुल गांधी की छवी बनाने की जिम्मेदारी उठाने वाले बिहार के साश्वत गौतम अब आरजेडी के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर चुके साश्वत गौतम आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राबड़ी आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादन ने सदस्यता रसीद देकर पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि साश्वत गौतम पॉलिसी, डाटा और सोशल मीडिया के उस्ताद माने जाते हैं। इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह और भोला यादव मौजूद रहें।
2019 में कांग्रेस के डेटा एंड कम्यूनिकेशन हेड
साश्वत गौतम महागठबंधन की सरकार गिड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें डेटा एंड कम्यूनिकेशन हेड बनया था। साश्वत को राहुल गांधी की छवि निखारने की जिम्मेदारी थी। इससे पहले साश्वत गौतम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 2012 से 2017 तक काम कर चुके हैं। अमेरिका की सरकार में नौकरी कर चुके साश्वत अब आरजेडी के लिए सोशल मीडिया पर रणनीति तैयार करेंगे। इन्होंने इंजीनियरिंग और व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री हासिल की है। अमेरिका की जॉर्ज वांशिंगटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री ली। अमेरिका सरकार में भी नौकरी की है। साश्वत गौतम कांग्रेस पाटी के टीकट पर मधुबन से विधानसभा चुनाव लड़ा चाहते थे, लेकिन पार्टी ने टीकट नहीं दिया।
प्रशांत किशोर के साथ रहा है विवाद
साश्वत का विवादों से भी नाता रहा है। डाटा चोरी का गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर केस दर्ज कराया था। उस समय प्रशांत किशोर ने बिहार युवाओं के लिए ‘बात बिहार की’ नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की थी। उस समय कांग्रेस के लिए काम कर रहे शाश्वत गौतम ने डाटा चोरी करने का आरोप लगाया था और धारा 420 के तहत पटना के पाटलिपुत्र थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी। प्रशांत किशोर ने आरोप को खारिज किया था। साश्वत ने प्रशांत किशोर की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाए थे।
महागठबंधन की सरकार बनेगी
आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद साश्वत गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यों में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी जिस दिशा में काम करने के लिए निर्देशित करेगी मैं करूंगा। पूरा विश्वास है कि आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल का शानदार प्रदर्शन करेगी। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। आगामी चुनाव में बिहार को विशेष दर्जा की मांग बड़ा मुद्दा होगा। ‘इंडिया’ गठबंधन में आरजेडी की महत्वपूर्ण भूमिका है।