रांची: केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने एग्जिट पोल पर कहा, पिछले 5 सालों में हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है, ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार जिससे आम जनता परेशान थे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। वही सर्वे में जारी सीटों के आकलन पर केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड में हमसे बड़ा सर्वेयर कौन हो सकता है। 3 महीने से लगातार झारखंड में हैं। पांव-पांव झारखंड नापा है। जनता की आंखों में परिवर्तन की ललक देखी है। मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह रहा हूं झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए जनता ने भारतीय जनता पार्टी एनडीए को वोट किया है और शानदार बहुमत प्राप्त करके हम सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें बीते 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में झारखंड का विधान सभा मतदान सम्पन्न हो चुका है। वहीं 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी।
Bihar Chunav 2025: सेकंड फेज की तैयारियां पहले से भी ज्यादा कड़ी.. बोले DGP विनय कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) के दूसरे चरण की तैयारियां अपने चरम पर हैं। पहले चरण की वोटिंग के...




















