बॉलीवुड में छोटे छोटे किरदार निभाने वाले अजय कुमार साह की नदी में डूबने से मौ’त हो गई। अजय कुमार साह(56) मूल रूप से भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत तरी मोहल्ला के निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार साह के बेटे हैं। इनकी डे’थ बॉ’डी टाउन थाना क्षेत्र के गंगी पुल से आधा किलोमीटर दूर 4 दिन बाद बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर जितिया वाले दिन वो घर से निकला थे। जाते समय उसने कहा था कि पूजा करके आते हैं। वो थोड़ा धार्मिक प्रवृत्ति का था। लेकिन रात में वापस घर नहीं आया। इसके बाद 26 सितंबर की सुबह हमलोगों ने उसे ढूंढा। ढूंढने के दौरान उसका चप्पल पुल के पास मिला। इसके बाद हमलोग ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी। थाना को सूचना देने के बाद फिर SDRF की टीम आई। 27 और 28 सितंबर तक SDRF की टीम शव को ढूंढते रही। उन्होंने देखा 29 सितंबर को बॉडी नदी में फंसी हुई देखी। इसके बाद आज शव को बाहर निकाला गया।
बता दें कि अजय बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारों के साथ कई फिल्मों में साइड रोल करते नजर आए हैं। भागम भाग, फिर हेरा फेरी, खट्टा मीठा और चुपके चुपके में भी नजर आए थे। वहीं अजय कुमार साह बॉलीवुड के नामी कलाकार राजपाल यादव के साथ ज्यातर फिल्मों में काम किया है। जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव और अजय कुमार साह दोनों एक जमाने में रूम मेट भी हुआ करते थे। लेकिन अजय 10 साल पहले किसी कारणवश मुंबई से वापस अपने घर बिहार आ गए। पिछले 10 सालों से अपने घर आरा में ही रहने लगे थे। बच्चों को एक्टिंग सिखाया करते थे।