बिहार में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 638 करोड़ 27 लाख की लागत से 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदानों के निर्माण का कार्यारम्भ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से आज एक अणे मार्ग से किया। कैमूर जिले के 170 खेल मैदान का सीएम नीतीश ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान कैमूर में मोहनियां की विधायक संगीता कुमारी मौजूद रही।
प्रशांत किशोर की जन सुराज ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और राज्य पदाधिकारियों की सूची जारी की…
बता दें कि कैमूर जिले के 133 पंचायत में कुल 170 खेल मैदान बनाए जाएंगे। जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। खेल मैदान मनरेगा योजना के तहत खेल प्रतिभा को बढ़ाने को लेकर बनवाए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का वादा नीतीश सरकार ने किया था। जिसे लेकर कैमूर जिले के 133 पंचायत में 170 खेल मैदान बनेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कार्यारंभ की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसदों को दिया चैलेंज… कहा- जय भीम बोलें
बता दें कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल कूद के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किये जा रहे हैं। खेल मैदान के विकास के फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उत्साहवर्द्धन भी होगा। खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। खेल मैदान के विकास के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

भूमि की उपलब्धता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न तीन प्रकार के खेल मैदान विकसित किये जा रहे हैं। पहले प्रकार के खेल मैदान बड़े आकार के होंगे जिनका क्षेत्रफल 04 एकड़ तक का है। बड़े खेल मैदान में गाँव के युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, ऊँची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी और खो-खो खेलों की सुविधाएं स्थानीय आवश्यकता अनुसार ग्रामीण युवाओं के लिए विकसित की जायेंगी। दूसरे प्रकार के खेल मैदान माध्यम आकार के होंगे जिनका क्षेत्रफल 01 से 1.5 एकड़ तक का है। मध्यम आकार के खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, ऊँची कूद और लम्बी कूद की सुविधाएं स्थानीय आवश्यकता अनुसार ग्रामीण युवाओं के लिए विकसित की जायेंगी। तीसरे प्रकार के खखेल मैदान छोटे आकार के हैं जिनका क्षेत्रफल एक एकड़ से कम है। इसमें कुल चार प्रकार की खेल सुविधाओं बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक और बैडमिंटन को शामिल किया गया है।