भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में आज से अपने सदस्यता कार्यक्रम को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaisawal) ने आज प्रदेश कार्यालय में झंडा दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। आगामी 17 सितंबर तक बीजेपी के सभी मंत्री, विधायक और नेता गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
हर विधायक को प्रतिदिन कम से कम पांच पंचायत में सदस्यता अभियान चलाने का टास्क दिया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में कम वोट मिलने वाले क्षेत्रों में भाजपा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के नेता लोगों के घर-घर जाएंगे। केंद्र की योजनाओं को समझाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएंगे।
‘कैबिनेट विस्तार से पहले गिर जाएगी सरकार…’ नीतीश-अनंत की मुलाक़ात पर भड़क गई RJD
वहीं सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखने से इनकार किया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं ना कि उनका मकसद कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई चर्चा है।