RANCHI : झारखंड की ‘विस्टाडोम’ कोच वाली पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन आज 12 सितंबर को होगा। अब रांची वासी भी विस्टाडोम कोच का आनंद ले सकेंगें। इस कोच को न्यू गिरीडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में शामिल किया जाएगा। इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी जुड़ा रहेगा। ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। गिरिडीह में उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी शामिल हो सकते हैं।
ICC Champions Trophy 2025 का विजेता बना भारत.. न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया
भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार...