राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार जोरदार हमला किया है। कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, पुलिस भी कार्यवाही नहीं कर पाती। पुलिस सोचती है कार्रवाई करेंगे तो तबादला हो जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल से अधिकांश अपराधी जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री बेबस और लाचार हैं। बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
कुशवाहा का जागा मोदी प्रेम, बोले – 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई नहीं
पुलिस का डर खत्म हो गया
पटना सिटी हिंसा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीसरे दिन भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। जिस समय यह घटना हो रही थी उस समय बिहार के डीजीपी क्राइम मीटिंग कर रहे थे। गोलीबारी में घायल जब अस्पताल पहुंच गए तब पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का मन इतना बढ़ गया है कि इनके मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है।
ललन सिंह के बयान का कोई महत्व नहीं
उद्योग मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा बकवास और फालतू बातों का जवाब मेरे पास नहीं है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा कल ललन सिंह ने जो बयान दिया, उन्होंने कहा हमने कभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया। आखिर ललन सिंह कौन होते हैं बयान देने वाले। यह बयान तो नीतीश कुमार ने दिया था। सुशील मोदी ने कहा ललन सिंह के बयान का कोई महत्व नहीं है। 2024 में इनका सफाया हो जाएगा।