तमाड: झारखंड दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने आज तमाड़ की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने वाले JMM और कांग्रेस के गठबंधन का प्रदेश से सूपड़ा साफ होने वाला है और NDA की सरकार बनने वाली है। तमाड़ विधानसभा के बहनों-भाइयों से संवाद कर रहा हूँ। कांग्रेस और JMM की सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। ये लोग पेपर लीक कर भ्रष्टाचार करते हैं। वो समझते हैं कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालकर वो बच जाएंगे। झारखंड के युवाओं, भाजपा की सरकार बनाइए, पांच साल में पेपर लीक करने वाले सभी लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में हम झारखंड को सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। झारखंड के युवाओं को मजदूरी के लिए प्रदेश छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, हम ऐसे झारखंड की रचना करेंगे।
पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास
पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) के बख्तियारपुर स्थित नए कैंपस का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इस परियोजना को मजबूती...